सेलाकुई में 15 लाख कीमत की कैटामाइन बरामद

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post सेलाकुई में 15 लाख कीमत की कैटामाइन बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

स्कूटी से सप्लाई करने जा रहे थे नशा तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सेलाकुई पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.521 किलोग्राम कैटामाइन बरामद कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मादक पदार्थ की कीमत 15 लाख बताई जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22(सी)/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एएनटीएफ को मिले इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने सेलाकुई क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी स्कूटी की डिक्की में कैटामाइन छिपाकर ले जा रहे थे। मौके पर मौजूद औषधि निरीक्षक ने बरामद मादक पदार्थ की पहचान कैटामाइन के रूप में की।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार निवासी जमनपुर, सेलाकुई तथा अंकित तिवारी निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेलाकुई के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.521 किलोग्राम कैटामाइन, एक जूपिटर स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने आमजन से नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस अथवा एसटीएफ-एएनटीएफ को देने की अपील करते हुए कहा कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों और संगठित ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

The post सेलाकुई में 15 लाख कीमत की कैटामाइन बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×