वैसे तो क्रिकेट स्टेडियम खेलने और मैच देखने के लिए बना है, लेकिन देहरादून के स्टेडियम में मैच के बाद कुछ खिलाड़ियों ने इसे शराब पार्टी का अड्डा बना दिया। मैदान पर खेल खत्म हुआ तो स्टैंड में बोतलें सज गईं और खिलाड़ी शराब पार्टी का लुत्फ उठाते नजर आए। देहरादून में हरियाणा के स्टार खिलाड़ियों की स्टेडियम में शराब पार्टी चलती नजर आई। मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शराब पीते नजर आए। उन्होंने ही इस घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देहरादून स्टेडियम में हरियाणा के स्टार खिलाड़ियों की शराब पार्टी
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (ACL) के मैचों के बाद की पार्टी का है। नौ सिंतबर को आर्टिस्ट चैंपियंस लीग’ (ACL) सीजन-1 की ओपनिंग सेरेमनी हुई। जिसके बाद 10 सितंबर से लीग मैच शुरू हुए हैं। इसी मैच को प्रमोट करने के लिए हरियाणा के सिगर्स यहां आए। जिसमें विक्रम सरकार, खासा आला चाहर, अमनराज गिल, प्रांजल दहिया सेमत कई कलाकार शामिल थे।
ये हाल हैं हमारे उत्तराखंड के क्रिकेट स्टेडियम के!
सरकार अपने प्रयासों और बेहतर व्यवस्थाओं के दम पर यहाँ IPL जैसे बड़े मुकाबले तो आयोजित नहीं करवा सकती, लेकिन विडंबना देखिए लोकल लीग के मुकाबलों के बाद दर्शक दीर्घा शराब के जाम से गुलज़ार हो सकती है। pic.twitter.com/m3tRegBTsh
— रविन्द्र | Ravindra Bisht (@imravindrabisht) September 11, 2026
जाम बिखेरते आए नजर, वीडियो वायरल
10 सितंबर को मैच खत्म होने के बाद एक वीडियो सामने आया। जिसमें खिलाड़ी स्टेडियम की में बाकायदा टेबल सजाकर शराब की बोतलें और गिलास के साथ दिखाई दिए। एक खिलाड़ी तो वीडियो में शराब परोसता भी नजर आया। उसके आसपास कुछ और लोग भी नजर आए जो जश्न मनाते दिख रहे हैं। खिलाड़ियों ने इस पूरी पार्टी का वीडियो खुद ही शूट किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
₹237 करोड़ में बना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
आपको बता दें कि 2016 में करीब ₹237.20 करोड़ की भारी-भरकम लागत से बना। जून 2018 में इस मैदान पर अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली गई थी।
