रुद्रपुर पुलिस ने बारावफात जुलूस के दौरान दिए गए एक विवादित भाषण को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए मुफ्ती मुजीब को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार मुफ्ती रामपुर जिले के दड़ियाल टांडा का निवासी है।
पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि त्रिशूल चौक पर आयोजित बारावफात जुलूस के दौरान मुजीब द्वारा दिए गए भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में मदरसों पर किए गए बयानों को लेकर काफी हलचल मच गई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि भड़काऊ भाषण देने और समाज में अफरा-तफरी फैलाने के आरोप में मुजीब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
