The post शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले appeared first on Avikal Uttarakhand.
देखें तबादला आदेश

विनोद प्रसाद सिमल्टी बने प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक
विनोद बने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के सचिव
कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरण अधिनियम-2017 के तहत गठित स्थानांतरण समिति की संस्तुति के आधार पर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर में अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत विनोद प्रसाद सिमल्टी को अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), निदेशालय देहरादून के पद पर तैनात करते हुए प्रभारी निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) का दायित्व भी सौंपा गया है।
अपर शिक्षा निदेशक कुंवर सिंह रावत को उनके वर्तमान पद के साथ प्रभारी निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) तथा अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून विनोद कुमार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) का सचिव नियुक्त किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल गोविंद राममनोहरी जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), देहरादून के पद पर स्थानांतरित करते हुए प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), पौड़ी रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), नैनीताल बनाया गया है। उन्हें प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल के साथ मंडलीय लोक सेवा अधिकरण की खंडपीठ नैनीताल एवं उच्च न्यायालय में विभागीय वादों की पैरवी के लिए नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदों का कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएं।
देखें आदेश
Pls clik-खास खबरें
The post शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले appeared first on Avikal Uttarakhand.
