The post नदी के बीच फंसी तीन महिलाओं का सफल रेस्क्यू appeared first on Avikal Uttarakhand.
देखें वीडियो

तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ जवान ने नदी पार कर बचाई जान
अविकल उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा क्षेत्र में नदी के बीच बने टापू पर फंसी तीन महिलाओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने साहसिक अभियान चलाकर सकुशल रेस्क्यू कर लिया।
अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से महिलाएं बीच धारा में फंस गई थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तेज बहाव के बीच सफल बचाव अभियान को अंजाम दिया।
सुबह सुबह सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
जांच में पता चला कि तीनों महिलाएं लकड़ियां एकत्रित करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे वे बीच धारा में बने टापू पर फंस गईं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के बावजूद एसडीआरएफ के एक जवान ने सुरक्षा उपकरणों की सहायता से उफनती नदी को पार कर महिलाओं तक पहुंच बनाई। इसके बाद टीम ने सुनियोजित और समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित नदी किनारे पहुंचाया।
रेस्क्यू की गई महिलाओं में रवीना देवी (25 वर्ष), गीता देवी (36 वर्ष) और पिंकी देवी (40 वर्ष) शामिल हैं। तीनों तिलवाड़ा क्षेत्र की निवासी हैं। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से तीनों महिलाओं की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।
The post नदी के बीच फंसी तीन महिलाओं का सफल रेस्क्यू appeared first on Avikal Uttarakhand.
