📅 Sunday, 25 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
होम » खबरनामा » प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर आपत्तियों व सुझावों का दौर शुरू

प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर आपत्तियों व सुझावों का दौर शुरू

The post प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर आपत्तियों व सुझावों का दौर शुरू appeared first on Avikal Uttarakhand.

पहले दिन 18 आपत्ति दर्ज, जन सुझाव भी सुने

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की सुनवाई सोमवार से शुरू हो गई।

पहले दिन सुबह 11 बजे माता मंदिर रोड स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में सेक्टर-एक से संबंधित आपत्तियों पर सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान 18 आपत्तियां दर्ज की गईं। आपत्तिकर्ताओं ने भूमि उपयोग, विकास योजनाओं और अन्य बिंदुओं से जुड़े अपने पक्ष रखने के साथ कई सुझाव भी दिए।

प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर आपत्तियों व सुझावों का दौर शुरू

एमडीडीए अधिकारियों ने सभी आपत्तियों और सुझावों को विस्तार से सुना।

प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर आपत्तियों व सुझावों का दौर शुरू

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की राय को महायोजना में उचित स्थान देना है।
उन्होंने कहा कि जो सुझाव व्यवहारिक और जनहित में होंगे, उन्हें आवश्यकतानुसार मास्टर प्लान-2041 में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य सेक्टरों से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई भी आगामी दिनों में जारी रहेगी।

प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर आपत्तियों व सुझावों का दौर शुरू

The post प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर आपत्तियों व सुझावों का दौर शुरू appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।