सूचना विभाग में रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post सूचना विभाग में रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक appeared first on Avikal Uttarakhand.

शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश

व्यवस्थाधिकारी से सहायक निदेशक पद पर प्रमोशन, दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेगी नियुक्ति

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में कार्यरत व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत को पदोन्नत कर सहायक निदेशक नियुक्त किया है।
इस संबंध में मंगलवार को शासन की ओर से प्रोन्नति आदेश जारी कर दिया गया।

जारी आदेश के अनुसार, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में वेतन लेवल-7 (₹44,900–1,42,400) पर कार्यरत रामपाल सिंह रावत को नियमित चयनोपरांत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्हें वेतन लेवल-10 (₹56,100–1,77,500) का लाभ मिलेगा।

शासन ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति के साथ उन्हें दो वर्ष की निर्धारित परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। इस संबंध में राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद आदेश जारी किया गया है।

शासन के सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

The post सूचना विभाग में रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×