हरेला पर्व पर भीमताल में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हरेला पर्व पर भीमताल में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल – उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक पर्व हरेला के अवसर पर भीमताल ब्लॉक के बल्दियाखान में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार और चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण किया।

डॉ. बिष्ट ने इस अवसर पर कहा, “पर्यावरण संरक्षण की कल्पना तभी साकार होगी जब हम सभी अधिक मात्रा में पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण करें।” उन्होंने विशेष रूप से चौड़ी पत्ती वाले वृक्षों को लगाने की अपील की, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यावरण मंत्री को पत्र भी लिखा था।

डॉ. बिष्ट ने बताया कि चौड़ी पत्ती वाले वृक्षों से जंगल में आग की घटनाओं में कमी आएगी, जबकि फलदार वृक्षों से जंगली जानवरों का आबादी की ओर बढ़ना रुकेगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से भी इस प्रकार के वृक्षों को लगाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं द्वारा हरेला पूजन भी किया गया। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, प्रधान जानकी चनियाल, मुख्य वन संरक्षक टी.आर. बिजूलाल, डी.एफ.ओ. डॉ. चंद्र शेखर जोशी, एस.डी.ओ. राजकुमार, साक्षी रावत, वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना, जो हरेला त्योहार के मूल उद्देश्य को प्रतिबिंबित करता है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×