दून पीआईबी की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post दून पीआईबी की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील appeared first on Avikal Uttarakhand.

  • प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एक जन आंदोलन में तब्दील हो चुका है, जिसमें नागरिक तिरंगा यात्राओं, बाइक और साइकिल रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं
  • नई टिहरी में केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ विभाजन की विभीषिका और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित करेगा
  • अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। गुरुवार को सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून द्वारा सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक श्री संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वस्व अर्पण करने की अटूट प्रेरणा है। हम सब मिलकर #HarGharTiranga अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को पुनः दोहराएं। उन्होंने दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी एवं पीआईबी देहरादून के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों से इस अभियान को बढ़ावा देने और नागरिकों को गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

सुंद्रियाल ने कहा कि मुझे बेहद प्रसन्नता है कि इस वर्ष यह अभियान ‘वंदे मातरम’ को समर्पित है, जब हम इसके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर मना रहे हैं। तिरंगा भारत के गर्व का प्रतीक है और हर नागरिक के लिए देश के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की एक निरंतर प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नई टिहरी में सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ विभाजन की विभीषिका और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एक जन आंदोलन में तब्दील हो चुका है, जिसमें नागरिक तिरंगा यात्राओं, बाइक और साइकिल रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। तिरंगा हमारी मातृभूमि की भावना को मूर्त रूप देता है।

इस अवसर पर दूरदर्शन देहरादून और आकाशवाणी समेत पीआईबी देहरादून के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक संकल्प करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और सतत भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

The post दून पीआईबी की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×