हादसों का देहरादून-पॉश कालोनी वसंत विहार में फिर लूटी गयी चेन

हादसों का देहरादून-पॉश कालोनी वसंत विहार में फिर लूटी गयी चेन
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post हादसों का देहरादून-पॉश कालोनी वसंत विहार में फिर लूटी गयी चेन appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें, पहले पूछा पता और फिर सड़क पर गिरा लूटी चेन

इधऱ पुलिस चेकिंग में मसरूफ उधर चेन स्नैचर कर गया अपना काम

बेखौफ अपराधी ने पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोका

लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून पुलिस सड़कों ,एयरपोर्ट, रेल व बस स्टेशन समेत अनेक संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने की खबरें व फोटोज शाम से ही वॉयरल होने लगी थी।

देखें वीडियो

https://youtu.be/2FaBzo_rv3Y?si=-C4ZSnKRNUVQmzkp

सुरक्षा व सतर्कता को लेकर पुलिस बल काफी मुस्तैद भी नजर आया। लेकिन शहर की एक पॉश कालोनी वसंत विहार में एक्टिवा सवार चेन स्नैचर बुजुर्ग महिला की चेन लूट ले गया। इस धक्का मुक्की में 75 साल की बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गयी। और काफी देर तक उठ नहीं सकी। समय था लगभग 5 बजे।
यह वारदात वसंत विहार फेज 2 निवासी श्री जोशी के सीसीटीवी में कैद हो गयी। कैमरे में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला लाठी टेकते हुए शाम की सैर कर रही है। इस बीच, सुनसान सड़क पर बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा की एंट्री होती है।

उक्त युवक बुजुर्ग महिला को देखकर वापस लौटता है। और बुजुर्ग महिला से कुछ जानकारी लेने के बहाने एक्टिवा रोक लेता है।  बुजुर्ग महिला उस युवक को  बताने लगती है। इसी बीच, अपराधी झपट्टा मारकर गले से चेन खींच लेता है। जोर आजमाइश में बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर जाती है। और काफी देर तक उठ नहीं पाती। लुटेरा फरार हो जाता है।

गौरतलब है कि बीते 24 घँटे में  वसंत विहार इलाके में चेन लूट की यह दूसरी घटना है। जबकि इस इलाके में कई जगह सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते है।

चेन लूट की घटना के बाद स्थानीय निवासी ऋषि दुआ ने वसंत विहार की रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष को लिखे पत्र में इस लुटेरे की मौजूदगी का जिक्र करते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है।

बुजुर्ग महिला के बेटे ने वसंत विहार थाने में चेन लूट घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस लुटेरे ने जगह जगह चेकिंग कर रही दून पुलिस को जबरदस्त चुनौती तो दे ही डाली है।

The post हादसों का देहरादून-पॉश कालोनी वसंत विहार में फिर लूटी गयी चेन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×