हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद ने अब कानूनी मोड़ लिया है। इस प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस ने एक गंभीर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत दो दलित युवकों की ओर से दर्ज कराई गई है, जो आरोप लगाते हैं कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक बयान देते हुए अनुसूचित जाति समुदाय के विरुद्ध जातिसूचक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
शिकायतकर्ता विनोद आर्य और अमित कुमार को शुद्धिकरण आयोजित करने वाले न्यास के सदस्य बताया जा रहा है। दोनों ने पुलिस को सौंपी गई तहरीर में स्पष्ट मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए और राहुल गांधी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए FIR पंजीकृत कर ली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी

