उत्तराखंड क्रांति दल को सत्ता में लाने के लिए कसी कमर

उत्तराखंड क्रांति दल को सत्ता में लाने के लिए कसी कमर
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post उत्तराखंड क्रांति दल को सत्ता में लाने के लिए कसी कमर appeared first on Avikal Uttarakhand.

दिल्ली में उक्रांद के स्थापना दिवस पर विस चुनाव पर किया फोकस

अविकल उत्तराखण्ड

नई दिल्ली। उत्तराखंड क्रांति दल का 48वाँ स्थापना दिवस  नई दिल्ली के साउथ एक्स स्थित अल्मोड़ा भवन में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष, केंद्रीय पदाधिकारी, राज्य आंदोलनकारी, राजनीतिक विश्लेषक, पत्रकार, साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी भारी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ उक्रांद के मुख्य प्रणेता द्वारिका प्रसाद उनियाल, डा डीडी पंत, उत्तराखंड के गांधी इंद्र मणि बडोनी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात कवि एवं गीतकार बिमल सजवाण ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता चारु तिवारी ने उत्तराखंड राज्य की अवधारणा से लेकर आज तक उक्रांद के संघर्षों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उक्रांद दिल्ली प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष डीडी जोशी ने पार्टी को मजबूत करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए रोडमैप तैयार करने का आह्वान किया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिहारीलाल जालंधरी ने युवाओं से उक्रांद के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए ताकि हमें अपने इतिहास का स्मरण हो और भविष्य की रणनीतियां बन सकें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश उपाध्याय ने कहा कि आज उत्तराखंड में पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली के कारण भुतहा गांव दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का दर्द समझने वाले क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल का सत्ता में आना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध हुड़का वादक भुवन चंद्र सिंह रावत, महेश मठपाल की सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा चारु तिवारी एवं कैलाश सती के जनगीतों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार पृथ्वी सिंह केदारखंडी की पुस्तक “वेदना हुई मुखर” का विमोचन भी किया गया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत “स्वतंत्र” ने कार्यकर्ताओं से संगठित एवं अनुशासित रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी महेश उपाध्याय ने किया।

अंत में दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. खीमानंद सती व हिमांशु शर्मा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

The post उत्तराखंड क्रांति दल को सत्ता में लाने के लिए कसी कमर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×