मेडिकल कॉलेजों में बदले प्राचार्य, डॉ सयाना लौटे देहरादून

मेडिकल कॉलेजों में बदले प्राचार्य, डॉ सयाना लौटे देहरादून
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post मेडिकल कॉलेजों में बदले प्राचार्य, डॉ सयाना लौटे देहरादून appeared first on Avikal Uttarakhand.

उत्तराखण्ड में चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल

डॉ सयाना बने निदेशक चिकित्सा शिक्षा

अविकल थपलियाल

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह वरिष्ठ चिकित्सकों एवं प्राचार्यों के स्थानांतरण और प्रभार परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।

इस फेरबदल के तहत हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों के नेतृत्व में बदलाव किया गया है, जबकि चिकित्सा शिक्षा निदेशक का प्रभार भी परिवर्तित किया गया है।

उत्तराखण्ड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सोमवार देर शाम स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए छह वरिष्ठ चिकित्सकों की नई तैनाती की है।
आदेश के अनुसार, डॉ. अजय कुमार आर्य को निदेशक चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से मुक्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
डॉ. आशुतोष सयाना  को राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य पद से निदेशक, चिकित्सा शिक्षा का प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. चन्द्रप्रकाश भैंसौड़ा को राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर का प्राचार्य बनाया गया है।
डॉ. चन्द्र मोहन सिंह रावत को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार से राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा डॉ. जी. एस. तितियाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का प्राचार्य बनाया गया है।
डॉ. पंकज सिंह, जो हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

The post मेडिकल कॉलेजों में बदले प्राचार्य, डॉ सयाना लौटे देहरादून appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×