The post उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने ले.जनरल गजेन्द्र जोशी appeared first on Avikal Uttarakhand.
राज्यपाल ने जारी की नियुक्ति अधिसूचना, छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक रहेगा कार्यकाल

अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी), हरिद्वार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। अधिसूचना के मुताबिक गजेन्द्र जोशी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष की अवधि अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, आयोग के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
यह अधिसूचना 14 जुलाई 2026 को जारी की गई है। शासन की ओर से सचिव शैलेश बगोली ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि केंद्र एवं राज्य सरकार के संबंधित विभागों, संघ लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य की विभिन्न सेवाओं के लिए भर्ती परीक्षाओं के आयोजन और चयन प्रक्रिया के संचालन की संवैधानिक संस्था है।
The post उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने ले.जनरल गजेन्द्र जोशी appeared first on Avikal Uttarakhand.
