📅 Sunday, 25 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड स्पोर्ट्स स्टेट गेम्स में यशस्वी मेर ने जीता गोल्ड मेडल 🔴 उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था की मजबूती: 400+ खाली शिक्षक पदों की भर्ती पर धन सिंह रावत ने जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश, हर ब्लॉक में खेल मैदान की गयी योजना 🔴 AIIMS Rishikesh में पार्किंग पर नई फीस: 20 रुपये दोपहिया, 40 रुपये चारपहिया 🔴 सहसपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान बवाल, हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक आमने-सामने 🔴 उत्तराखंड में हवा में उठे तनाव: देहरादून-केदारनाथ रूट पर टेक्निकल फॉल्ट के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री सुरक्षित 🔴 इतिहासकार डॉ. गिरिधर पंडित का निधन: उत्तराखंड के बौद्धिक परिदृश्य में गहरा शोक
होम » खबरनामा » यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

The post यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

पेपर लीक- व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किए थे प्रश्न

परीक्षा गोपनीयता भंग करने के आरोप में कार्रवाई, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच जारी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप और छात्रों के आंतरिक पोर्टल के माध्यम से प्रश्नपत्र से मेल खाते महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।
पेयर लीक मामले के सामने आते ही सीएम धामी ने कड़े एक्शन लेने के निर्देश दिए थे।

यूटीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, विश्वविद्यालय को एक ई-मेल के माध्यम से जानकारी मिली थी कि 3 जुलाई को आयोजित परीक्षा से पूर्व आरोपी ने छात्रों के साथ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे। परीक्षा के बाद जब इन प्रश्नों का वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलान किया गया, तो उनमें काफी समानता पाई गई।

विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की जांच में भी यह तथ्य सामने आया कि आरोपी सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पूर्व परीक्षा से संबंधित प्रश्न छात्रों के साथ साझा किए थे। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316, 318 (4) और 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी परमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है तथा इस प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आशीष कुमार गुप्ता मूल रूप से शाकुम्भरी विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था।

The post यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।