The post सतर्कता टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों दबोचा appeared first on Avikal Uttarakhand.
सब्सिडी की फाइल बढ़ाने पर मांगी रिश्वत, गिरफ्तार

अविकल उत्तराखंड
हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मंगलवार को आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसके भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की।
18 अगस्त को टीम ने हरिओम यादव पुत्र स्व. लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, हाल सहायक कृषि अधिकारी, विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता अधिष्ठान की टीम आरोपी से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
The post सतर्कता टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों दबोचा appeared first on Avikal Uttarakhand.
