एसडीआरएफ ने बाढ़ में फंसे छात्रों और यात्रियों को सकुशल निकाला

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post एसडीआरएफ ने बाढ़ में फंसे छात्रों और यात्रियों को सकुशल निकाला appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो, बीन नदी और स्वारना नदी में बचाव कार्य

स्वारना नदी में फंसे UPES के छह छात्र SDRF ने छह किमी पैदल चलकर बचाए

तेज बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर, जंगल में फंस गए थे छात्र

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। एसडीआरएफ जवानों ने भारी बरसात में ऋषिकेश की बीन नदी की बाढ़ में फंसे दो यात्रियों को बचाया।
सोमवार की रात एक मैक्स वाहन बीन नदी की बाढ़ में फंस गया। उफनती बीन नदी में बचने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। रात करीब 10 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। और सैलाब की परवाह न करते हुए दोनों यात्रियों को सकुशल बचा लिया।

दूसरी ओर, देहरादून मवन स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से जंगल में फंसे UPES के छह छात्रों को SDRF की टीम ने छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर सुरक्षित बाहर निकाला। सभी छात्रों की हालत सामान्य है।
जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को UPES के छह छात्र मिसरास पट्टी के थान गांव क्षेत्र में स्वारना नदी के आसपास ट्रैकिंग के लिए गए थे। वापसी के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे छात्र जंगल में ही फंस गए।
सूचना मिलने पर SDRF डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और नदी में बढ़े जलस्तर के कारण टीम को करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर छात्रों तक पहुंचना पड़ा। SDRF जवानों ने सभी छह छात्रों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बारिश के मौसम में पर्यटकों और छात्रों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग या पर्यटन पर जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर देख लें। खराब मौसम में जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए।

The post एसडीआरएफ ने बाढ़ में फंसे छात्रों और यात्रियों को सकुशल निकाला appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×