रिश्वत लेते युवा कल्याण अधिकारी को विजिलेंस ने दबोचा

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post रिश्वत लेते युवा कल्याण अधिकारी को विजिलेंस ने दबोचा appeared first on Avikal Uttarakhand.

फूलों की खेती के लिए सरकारी सहायता दिलाने के एवज में मांगी थी रकम

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। फूलों की खेती के लिए मिलने वाली सरकारी अनुदान राशि की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 35 हजार रुपये रिश्वत मांगना क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को भारी पड़ गया।

सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मंगलवार को अधिकारी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवा मंगल कल्याण दल का संचालन करता है। दल की ओर से फूलों की खेती के लिए सरकारी अनुदान प्राप्त किया जाना था।

इसके लिए संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में नारसन ब्लॉक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार ने शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान ने मामले का सत्यापन कराया।

शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार 18 अगस्त को टीम ने कार्रवाई करते हुए कुलदीप कुमार को शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तार अधिकारी कुलदीप कुमार पुत्र रमेश चंद्र, आदर्श कॉलोनी लक्सर का निवासी है और वर्तमान में नारसन ब्लॉक, हरिद्वार में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

The post रिश्वत लेते युवा कल्याण अधिकारी को विजिलेंस ने दबोचा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×