पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने तकनीकी विवि का किया घेराव

पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने तकनीकी विवि का किया घेराव
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने तकनीकी विवि का किया घेराव appeared first on Avikal Uttarakhand.

तकनीकी शिक्षा मंत्री का पुतला दहन,गिरफ्तारी व रिहा

तकनीकी शिक्षा पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई- गोदियाल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। आजकल कांग्रेस बेहद आक्रामक मूड में नजर आ रही है। हालिया पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेसजनों ने नंदा की चौकी से यूटीयू गेट तक मार्च जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नन्दा की चौकी से मार्च करते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय का घेराव किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तकनीकी शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत का पुतला दहन किया। इस दौरान “युवा विरोधी सरकार मुर्दाबाद”, “पेपर लीक बंद करो”, और “दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाए गए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार भर्ती परीक्षाओं और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की कमी दिखाई दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यदि पेपर लीक की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने मांग की कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट) तथा तकनीकी शिक्षा परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मामलों ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।

चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा अपने गरीब माता-पिता की खून पसीने की कमाई से दिन-रात मेहनत करके अपने भविष्य का सपना देखता है, लेकिन जब परीक्षाओं की गोपनीयता ही सुरक्षित न रहे तो प्रतिभाशाली और ईमानदार छात्रों का मनोबल टूटना स्वाभाविक है। भाजपा की केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी और मजबूत परीक्षा प्रणाली लागू करें। इससे पूर्व नीट और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा तथा अब तकनीकी परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े पेपर लीक, सॉल्वर गैंग, फर्जी परीक्षार्थियों तथा परीक्षा केंद्रों में अनियमितताओं के अनेक मामले सामने आए हैं जिनमें सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता गम्भीर चिन्ता का विषय है। इन घटनाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर खामियां मौजूद हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि भाजपा की सरकारों द्वारा हर वर्ष जांच और सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन फिर भी परीक्षा की विश्वसनीयता पर लगातार प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कांग्रेस जनों को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल ले गई जहां थोडी देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, विरेन्द्र पोखरियाल, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी, याकूब सिद्धिकी, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अजय सिंह, राजवीर चौहान, यशवंत सैनी, मोहन राणा, महेश प्रताप राणा, महेन्द्र सिंह नेगी, सागर मनवाल, सूरत सिंह नेगी, शीशपाल बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजीव कुमार, डॉ0 प्रदीप जोशी, बब्बन सती, अमरजीत सिंह, विजयप्रताप मल्ल, जगदीश धीमान, सुशील डोभाल, संजय कनौजिया, कद्दू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, एससी अध्यक्ष मदन लाल, महन्त विनय सारस्वत, आशीष नौटियाल, सी.पी. सिंह, मोहन काला, उपेन्द्र थापली, डॉ0 प्रेम बहुखंडी, सोनिया आनन्द, यशपाल चौहान, सुनीता प्रकाश, कवीन्द्र इष्टवाल, टीटू त्यागी, गुलजार अहमद, संजय रावत, विकास नेगी, पिया थापा, अनूप कपूर, अखिलेश उनियाल, रॉबिन त्यागी, विपुल जैन, अर्जुन प्रधान, अमरदेव गोनियाल, जय बरसवाल, पूनम कंडारी, वीरेन्द्र पंवार, सुलेमान अली, नजमा खान, आशा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, एतात खान, मुकीम अहमद, ललित भद्री, राकेश नेगी, कमल सिंह रावत, सुमेन्द्र बोहरा, विनोद कुमार, भूपेन्द्र चौधरी, प्रीतम आर्य, मोहन राणा, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, रितेश क्षेत्री, तेलू राम प्रधान, लाखीराम बिजलवाण, स्वाति नेगी, सत्येन्द्र पंवार, अनूप सक्सेना, संजय उनियाल, नवीन रमोला, विजय चौहान, करतार नेगी, विजय चौहान, आनन्द पुडीर, देवेन्द्र रावत, महेश जोशी, अरूण वाल्मीकि, प्रवीण कश्यप, सचिन टिचकुले, गुलशेर मुन्ना, अनिल बसनेत, सावित्री थापा, सरिता बिष्ट, सीपी सिंह, डॉ0 के0एस0 राणा, हुकम सिंह कठैत, मनवर सिंह, डॉ0 रणवीर, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, मदन कोहली, मोहम्मद फैजल, शरीफ बेग नरेशानन्द नौटियाल, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, मधुसूदन सुन्द्रियाल, सोनू, अंकित पंवार, गुलफाम, नजीर हसन, रेहाना परवीन, मनवर सिंह, नन्द किशोर नौटियाल, दीपक मनवाल, सलीम प्रधान, नितिन बिष्ट, अजय रावत, आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The post पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने तकनीकी विवि का किया घेराव appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×