जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर भड़की उत्तराखण्ड कांग्रेस पार्टी

जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर भड़की उत्तराखण्ड कांग्रेस पार्टी
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर भड़की उत्तराखण्ड कांग्रेस पार्टी appeared first on Avikal Uttarakhand.

जंतर मंतर लाठीचार्ज को चुनावी मुद्दा बनाएगी  कांग्रेस

रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर सरकार संवाद से निकाले समाधान

अविकल उत्तराखण्ड

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने जंतर मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। कांग्रेस चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार मंत्री का इस्तीफा लेने के बजाय दमन पर उतर आई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने भविष्य, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया गया है।

देश का युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष परीक्षाओं की अपेक्षा के साथ अपनी बात रख रहा है। पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के सपनों और व्यवस्था के प्रति उनके विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे समय में उनकी आवाज़ को सुनने के बजाय बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

कहा गया है कि सरकार को युवाओं की पीड़ा और उनकी जायज़ मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए। संवाद और संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालना ही लोकतंत्र की मूल भावना है। जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे न्यायपूर्ण और पारदर्शी निर्णयों के माध्यम से ही मजबूत बनाया जा सकता है।

कांग्रेस नेता हरक सिंह का कहना है कि
देश का युवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि अपने भविष्य की सुरक्षा और समान अवसरों की मांग कर रहा है। उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय सम्मानपूर्वक सुना जाना समय की आवश्यकता है।
लोकतंत्र में असहमति और अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक की मूल शक्ति है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का मुख्य फोकस युवाओं पर है। हाल ही में राहुल गांधी ने देहरादून में पेपर लीक के मुद्दे पर हजारों छात्रों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में उमड़ी युवाओं की संख्या को देख कर कांग्रेस की बांछे खिली हुई है।

अब जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन में हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेश के मतदाताओं के बीच जाने की भी रणनीति बनाई है।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का कहना है पेपर लीक से युवाओं में भारी निराशा है। युवा आत्महत्या कर रहे हैं। देहरादून में रिया थापा की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया है। लिहाजा, कांग्रेस गांव-गांव भाजपा के युवा विरोधी चेहरे की असलियत बताएगी।

Pls clik

रामनगर-देहरादून रेल से कनेक्टिविटी हुई मजबूत

आरोपी किसके निर्देश पर कार्य कर रहा था,यह गोदियाल को कैसे पता-हेमंत

The post जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर भड़की उत्तराखण्ड कांग्रेस पार्टी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×