उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार

उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस का शुभारंभ, शाहजहांपुर तक बढ़ी टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा

धामी बोले, आस्था, पर्यटन और विकास का बनेगा सशक्त सेतु

अविकल उत्तराखण्ड

बरेली/टनकपुर। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल हुई।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर, नांदेड और पीलीभीत से वर्चुअल माध्यम से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व और जनभावनाओं को देखते हुए टनकपुर-नांदेड तथा नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। पिछले 12 वर्षों में 37 हजार किलोमीटर नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं और 99.6 प्रतिशत रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है तथा सामान्य श्रेणी के 12 हजार नए कोच तैयार किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे उत्तराखंड, विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह ट्रेन केवल उत्तर और दक्षिण भारत को नहीं जोड़ेगी, बल्कि आस्था, पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक एकता का भी सशक्त माध्यम बनेगी।
उन्होंने कहा कि टनकपुर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और पूर्णागिरि धाम व आदि कैलाश यात्रा का प्रमुख केंद्र भी है। नई ट्रेन सेवा से महाराष्ट्र सहित मध्य एवं दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी, वहीं उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को भी नए बाजार उपलब्ध होंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस को धार्मिक पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।
रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि नई ट्रेन सेवा से सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और अब टनकपुर से सीधे तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड तक पहुंचना आसान होगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इसे सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि टनकपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है।
पीलीभीत में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि शाहजहांपुर तक ट्रेन विस्तार और टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर सिख श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन बढ़ने और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होने की भी उम्मीद जताई।

समारोह को पीलीभीत में संबोधित करते हुए  सांसद मिथलेश कुमार तथा इसके अतिरिक्त नांदेड स्टेशन पर आयोजित समारोह में सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने नांदेड-टनकपुर एवं नांदेड-मुम्बई एक्सप्रेस के संचलन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
टनकपुर में सम्मानित अतिथियों का स्वागत पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक  उदय बोरवणकर तथा पीलीभीत में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इज्जतनगर ने किया ।

The post उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×