ऑरेंज अलर्ट- एक व दो जुलाई को भारी वर्षा की संभावना

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post ऑरेंज अलर्ट- एक व दो जुलाई को भारी वर्षा की संभावना appeared first on Avikal Uttarakhand.

ऑरेंज अलर्ट के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में एक एवं दो जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

इस संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून द्वारा भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी देहरादून ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें तथा मौसम की अद्यतन जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषकर नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतें।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा अथवा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

The post ऑरेंज अलर्ट- एक व दो जुलाई को भारी वर्षा की संभावना appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×