उत्तराखंड में रजत जयंती वर्ष पर विशेष सत्र, राज्य के 25 साल पूरे होने पर मनाया जाएगा उत्सव

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य विधानसभा का एक विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। धामी कैबिनेट में ये फैसला लिया गया है।

राज्य के 25 साल पूरे होने पर मनाया जाएगा उत्सव

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड अब विकास के 25 साल पूरे कर रहा है और इस ऐतिहासिक अवसर को पूरे प्रदेश में रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष सत्र में सभी विधायकों को बोलने का अवसर दिया जाएगा ताकि बीते 25 वर्षों में राज्य ने किस तरह विकास किया है और आगे किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, इस पर सार्थक चर्चा हो सके।

जल्द तय होगी विशेष सत्र की तारीख: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विशेष सत्र की तारीख जल्द तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य गठन के बाद से uttarakhand ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, और अब लक्ष्य “अगले 25 वर्षों के उत्तराखंड” को और सशक्त बनाने का है।

ये भी पढ़ें: Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहां पढ़ें

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×