Ankita bhandari case: आज उत्तराखंड बंद रहेगा, इन मांगों को लेकर जारी है प्रदर्शन

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

Ankita bhandari case: राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने आज उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है। जिसका मिला जुला असर देहरादून में देखने को भी मिला है। बता दें सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में CBI जांच की मांग को लेकर आज उत्तराखंड बंद किया है।

आज बंद रहेगा उत्तराखंड

रविवार को सुबह से ही कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। कहीं पर दुकानें बंद हैं। देहरादून में गांधी पार्क के बाहर भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित है। महिला मंच की संयोजक कमला पंत का कहना है कि सरकार सीबीआई जांच के बिंदु स्पष्ट करे, ऐसी जांच हो जिसमें VIP का खुलासा हो सके।

उत्तराखंड पुलिस अलर्ट

विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा अंकिता भंडारी मर्डर केस में सीबीआई जांच के विभिन्न पहलुओं में उत्तराखंड बंद के आवाहन पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए एडिशनल फोर्स के साथ सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई है।

शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ कोई भी जबरन दुकान ना बंद नहीं कराएगा। उन्होंने जनता से अपील की अंकित की सीबीआई जांच के सभी पहलुओं पर सरकार कार्य कर रही है। भ्रांतियां के आधार पर कोई भी कार्य ना करे । विभिन्न संगठनों की आवाहन पर पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×