मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरी गंभीर रूप से घायल हाई सेन्टर में किया रेफर

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला सड़क महिला नीचे गिर गई जिससे उसे गंभीर चोटे आई है, राहगीरों ने महिला को शहर अमृत अस्पताल में ले जाया गया।

जहां से उसे गौतम अस्पताल में रेफर कर दिया, जानकारी के मुताबिक एक अधेड़ महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर कही जा रही थी,इसी दौरान महिला बाइक से सड़क पर गिर पड़ी जिससे उसके सर में गंभीर चोटे आई है।

महिला को राहगीरों ने रुद्रपुर के अमृत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए चिकित्सकों ने हाई रैफर कर दिया जिसके बाद उसे किच्छा रोड़ स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा, घटना गदरपुर रोड़ की बताईं जा रही है।

फिलहाल महिला का उपचार किया जा रहा है चिकित्सकों के मुताबिक महिला के सर में गंभीर चोटे आई है और खून भी बह गया है, हालांकि अभी तक इस घायल महिला का नाम सामने नहीं आया है और न ही उसके सगे संबंधियों से बातचीत हो पाईं है ‌।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×