📅 Friday, 25 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड में NEET‑MBBS फर्जी प्रमाण पत्र केस: दो आरोपी गिरफ्तार, लेखपालों का निलंबन, जांच में नई परतें खुल रही 🔴 हल्द्वानी में 30 सितंबर तक बिजली कटौती: 10 से 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद 🔴 उत्तराखंड में NEET MBBS भर्ती सौदा: भोपाल से गिरफ्तार नए आरोपी की कार से बरामद हुए 5 लाख 58 हजार रुपये 🔴 उत्तराखंड में सितंबर के अंतिम दिनों में बरसात की लहर, 24‑29 सितंबर तक कई जिलों में हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना 🔴 कॉल नहीं उठाई तो पिता को धमकी! उत्तराखंड में यहाँ युवक की हरकतों से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई 🔴 देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश, सफाई कर्मियों ने झाड़ू से बदमाशों को खदेड़ा
होम » ख़बरें » उत्तराखंड में दायित्वधारियों की नई सूची पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी जारी

उत्तराखंड में दायित्वधारियों की नई सूची पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी जारी

उत्तराखंड में दायित्वधारियों की एक और सूची जल्द जारी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर रात तक सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही जारी होगी दायित्वधारियों की सूची

सूत्र की माने तो आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन और सरकार के स्तर पर लंबे समय से मंथन चल रहा था, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दायित्वधारियों की सूची पूरी तरह तैयार है और हरी झंडी मिलते ही इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष पहले ही दे चुके हैं संकेत

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही इसको लेकर संकेत दे चुके हैं कि जल्द ही संगठन को मजबूती देने के लिए दायित्वधारियों की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस सूची के जरिए चुनाव से पहले संगठनात्मक संतुलन साधने और कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति पर काम किया गया है।

ये भी पढ़ें: धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट, 18 और कार्यकर्ताओं को बांटे दायित्व

आधिकारिक तौर पर नहीं हुई किसी मान की पुष्टि

हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर किसी नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें शासन की अंतिम मंजूरी पर टिकी हैं, जिसके बाद दायित्वधारियों की अगली सूची सामने आ सकती है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।