📅 Monday, 26 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों की सेवाओं को किया सम्मानित: दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, वरिष्ठ पत्रकारों को मासिक 8,000 रुपये की पेंशन की घोषणा 🔴 उत्तराखंड के यूनानी मेडिकल कॉलेज पर 1 करो रुपये जुर्माना और मान्यता रद्द, 60 सीटें बंद 🔴 पीएम मोदी ने मन की बात में चंबा की हेंवल नदी के जलसंरक्षण प्रयासों की सराहना की 🔴 सीएम धामी पहुंचे ग्राउंड जीरो, काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास पर लिया अपडेट 🔴 हल्द्वानी के इंदिरा गांधी मैदान पर मीडिया जगत का रोमांचक संघर्ष: इलेक्ट्रॉनिक टीम ने प्रिंट को लगाया करारा नुक्सान 🔴 चुनाव आयोग का “ऑटो‑जादू”: बिना अर्जी के वोटर लिस्ट में हो रहा है अनकहा बदलाव
होम » खबरनामा » मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

The post मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई appeared first on Avikal Uttarakhand.

सर्वाधिक कार्यकाल पर जताई खुशी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और शुभकामनाएं प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास एवं सहयोग का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सरकार सभी के सहयोग और सुझावों के साथ उत्तराखण्ड को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

The post मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)