उत्तराखंड स्थापना दिवस 2025: 1 से 9 नवंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, जानिए कब-कब क्या होगा खास

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस बार राज्य में सांस्कृतिक रंग बिखरने वाले हैं। संस्कृत विभाग की ओर से 1 नवंबर से 9 नवंबर तक ‘निनाद’ हिमालय कला, संगीत एवं संस्कृति उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

तीन सत्रों में होंगे कार्यक्रम

संस्कृत विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि कार्यक्रम रोजाना तीन सत्रों में होंगे, जिनमें लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, नाट्य मंचन और सांस्कृतिक परिचर्चाओं का संगम देखने को मिलेगा।

जानिए कब-कब क्या होगा खास

  • 1 नवंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ लोक नृत्य प्रस्तुति से होगा। इस दिन भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय पौड़ी के छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे, वहीं रामेश्वरी भट्ट जागर गायन पेश करेंगी। दिन का खास आकर्षण रहेगा पद्मश्री सुरेश वाडेकर का संगीत कार्यक्रम।
  • 2 नवंबर को हिमाचल का प्रसिद्ध नाटी नृत्य, आर्य नंदा का ओडिसी नृत्य और नरेंद्र सिंह नेगी की लोक गायन प्रस्तुति माहौल को उत्तराखंडी रंग में रंग देगी। इसके अलावा ‘उत्तराखंड में सिनेमा’ विषय पर पैनल डिस्कशन भी होगा।

पांडवाज बैंड भी बिखेरेगा जादू

  • 3 और 4 नवंबर को जनजातीय लोकनृत्य, तिब्बती और असमिया नृत्य, साथ ही पं. विश्व मोहन भट्ट की मोहन वीणा और पं. हरीश गंगानी की कथक जुगलबंदी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी।
  • 5 नवंबर को मालिनी अवस्थी और संतूर वादक पं. राहुल शर्मा की प्रस्तुति उत्सव में विशेष आकर्षण रहेगी। वहीं 6 नवंबर को ‘नंदा राजजात’ पर परिचर्चा और विभिन्न संस्थानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
  • 7 से 9 नवंबर तक के कार्यक्रमों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, भूटान और हिमालयी क्षेत्रों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। पांडवाज बैंड, डॉ सोनल मानसिंह और पं. रितेश-रजनीश मिश्रा जैसे कलाकार मंच को अपने संगीत से सराबोर करेंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi Uttarakhand Visit: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी करेंगे सैन्य धाम का उद्घाटन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×