रानीखेत : महाविद्यालय रानीखेत में पाइथन एवं उसके अनुप्रयोगों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

स्वर्गीय श्री जय दत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में पाइथन एवं उसके अनुप्रयोगों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। स्वर्गीय श्री जय दत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में विज्ञान संकाय एवं आइक्यूएसी IQAC के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में पाइथन तथा उसके आधुनिक युग में अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को पाइथन का विज्ञान एवं कला आदि क्षेत्रों में अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालना रहा।

इस इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ प्रतीक शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान द्वारा छात्र-छात्राओं तथा समस्त प्रतिभागियों को पाइथन के संबंध में मूलभूत जानकारी प्रदान की गई तथा सभी छात्र-छात्राओं को पाइथन को इस्तेमाल करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।

इस कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्पेश पांडे द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में सभी छात्र-छात्राओं तथा सम्मिलित प्रतिभागियों को पाइथन का व्यक्तिगत प्रशिक्षण भी दिया गया तथा पाइथन को इस्तेमाल करने में आ रही दिक्कतों का कार्यशाला में विशेषज्ञ द्वारा समाधान भी किया गया।

इस कार्यशाला के कार्यक्रम सचिव डॉ प्रसून जोशी द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को पाइथन के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से वर्णन किया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं को इसे सीखने और इसके अनुप्रयोगों को समझना के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला के संयोजक डॉ चंद्रशेखर पंत द्वारा कार्यशाला के उद्देश्यों पर चर्चा की गई तथा सभी छात्र-छात्राओं को इस कार्यशाला से लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया।

इस कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित ऑनलाइन रूप में राज्य के विभिन्न कालेजों से लगभग 60 प्रतिभागी भी सम्मिलित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय में हो रही है इस प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित होने हेतु तथा इनसे लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया।

इस कार्यशाला में डॉ निधि पांडे, डॉ पारुल भारद्वाज, डॉ आरती चौहान, डॉ किरण पंत, डॉ आशा उप्रेती, डॉ महिराज मेहरा, डॉ शंकर कुमार, डॉ मीना परगाई, डॉ दीपा पांडे, डॉ कोमल गुप्ता, डॉ सुंदर कुमार (एमबी पी जी कॉलेज, हल्द्वानी) सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×