सुरक्षाकर्मी व फूलों की साज सज्जा वालों का भी किया भुगतान

सुरक्षाकर्मी व फूलों की साज सज्जा वालों का भी किया भुगतान
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post सुरक्षाकर्मी व फूलों की साज सज्जा वालों का भी किया भुगतान appeared first on Avikal Uttarakhand.

अतिथि सत्कार के लिए 6 लाख एडवांस और
आठ गेस्ट हाउस में टिकाया

केदारनाथ के वीआईपी भुगतान पर बीकेटीसी की जांच रिपोर्ट पर मची रार

अविकल थपलियाल

देहरादून/केदारनाथ। बदरीनाथ धाम के दान चोरी के साथ केदारनाथ में वीआईपी अतिथियों के सत्कार के खर्चे का मुद्दा हर दिन नया मोड़ ले रहा है।
मई 2025 में केदारनाथ में आये भाजपा के वीआईपी के अलावा सुरक्षाकर्मियों व  फूलों की साज सज्जा वालों का खर्चा पानी भी बदरी-केदार मंदिर समिति ने उठाया। कुल आठ गेस्ट हाउस में सभी के ठहरने की व्यवस्था की गई।
हालांकि, भाजपा मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी ने स्वंय भुगतान की बात कही। लेकिन अपने तर्क के समर्थन में बिल भुगतान की कोई रसीद पेश नहीं कर पाई। यही स्थिति केदारनाथ से भाजपा विधायक आशा नौटियाल की बताई जा रही है।
अगर वीआईपी अतिथियों ने स्वंय भी भुगतान किया है तो उसकी डुप्लीकेट/कार्बन रसीद सम्बंधित गेस्ट हाउस के दस्तावेजों में होगी। जांच कमेटी ने यह ब्यौरा भी सार्वजनिक नहीं किया।
जांच कमेटी ने तत्कालीन सीईओ विजय थपलियाल, अनिल ध्यानी व प्रभारी अरविंद शुक्ला को संदेह के दायरे में रखा है। जबकि इनका तर्क है कि 2 मई 2025 में बोर्ड का गठन नहीं हुआ था। लिहाजा, प्रदत्त अधिकारों के तहत अतिथि सत्कार के लिए 6 लाख अग्रिम धनराशि ली गयी थी।
कुल 8 गेस्ट हाउसों में अतिथियों और कर्मचारियों को ठहराया गया। और
कुल भुगतान  ₹6,55,840 किया गया।
हालांकि,  2 मई कपाट खुलने के दौरान बीकेटीसी का अध्यक्ष पद खाली था। और सीईओ विजय थपलियाल के ही हस्ताक्षर व निर्देश के तहत काम हो रहे थे। इसी बीच,इन खर्चों के लिए 6 लाख अग्रिम भुगतान लिया गया।

दो महीने पूर्व आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने दस्तावेज सार्वजनिक करते हुए आरोप लगाया कि बीकेटीसी ने दान के पैसे से वीआईपी का खर्च उठाया। इनमें भाजपा विधायक आशा नौटियाल व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी का नाम प्रमुखता से सामने आया।
इस बीच,बीकेटीसी की जांच समिति ने तीन अधिकारियों को वित्तीय गड़बड़ी का दोषी पाया। उधर, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्वेदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को जाएगी । जबकि तत्कालीन सीईओ विजय थपलियाल का कहना है कि जांच कमेटी ने उन लोगों का पक्ष ही नहीं लिया। उन्होंने कहा कि, नियमों के तहत ही कार्य किये गए।
यह भी चर्चा है कि जांच समिति ने सम्बंधित वीआईपी से निजी भुगतान के बाबत ही कोई ठोस जानकारी नहीं ली।

बहरहाल, इस मुद्दे पर विस्तृत जांच होनी अभी बाकी है। फिलहाल, वीआईपी श्रद्धालुओं के खर्चे पानी को लेकर बीकेटीसी के अंदर खिंची तलवारें भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। विपक्षी दल व अन्य संगठन भी हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

देखें,वीआईपी व अन्य की सूची

बहरहाल,केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय (2 मई 2025) बीकेटीसी ने कई वीआईपी व सरकारी कर्मियों को विभिन्न गेस्ट हाउस में ठहराया।
केदारनाथ धाम यात्रा 2025 के दौरान वीआईपी, अति विशिष्ट अतिथियों, समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पीआरडी जवानों तथा कुछ मीडिया प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए विभिन्न गेस्ट हाउसों में कमरे किराये पर लिए गए।
इन आवासों के भुगतान के लिए पहले 6 लाख रुपये की अग्रिम स्वीकृति मांगी गई और बाद में 30 सितंबर 2025 को कुल 6,55,840 रुपये के बिल का भुगतान किया गया।

केदारनाथ धाम यात्रा 2025 के दौरान विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथियों के आवास पर हुए खर्च से जुड़े दस्तावेज सामने आए हैं।

17 जून 2025 को मुख्य कार्याधिकारी अनिल ध्यानी द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि 30 अप्रैल से 15 जून 2025 तक विभिन्न अतिथियों तथा पीआरडी जवानों के आवास का भुगतान लंबित था।
इसी कारण व्यवस्था प्रभारी अरविंद शुक्ला को 6 लाख रुपये अग्रिम देने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि लंबित बिलों का भुगतान और आगे की व्यवस्था की जा सके।
बाद में 30 सितंबर 2025 को तैयार बिल के अनुसार अतिथि सत्कार मद से कुल 6,55,840 रुपये का भुगतान किया गया।
दस्तावेजों में इस मद के लिए 15 लाख रुपये का बजट दर्शाया गया है, जिसमें भुगतान के बाद 7,16,850 रुपये शेष बताए गए हैं।

किन-किन गेस्ट हाउसों में ठहराए गए अतिथि
  व कुल व्यय

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन)

₹90,940

पंजाब सिंध आवास
₹83,400

गायत्री भवन
₹60,000

अलीगढ़ भवन
₹48,000

राजस्थान भवन
₹30,500

बीकानेर हाउस
₹79,000

पिंक सिटी भवन
₹1,54,000

न्यू आगरा हाउस
₹1,10,000

कुल व्यय : ₹6,55,840

दस्तावेजों में दर्ज प्रमुख अतिथि

रविशंकर (सचिव)

संतोष भट्ट एवं आनंद बडोनी (उत्तराखंड राजभवन)

CEO, BKTC
प्रशांत सिंह
प्रतीक प्रशांत
विजय कपरवान (उपाध्यक्ष, BKTC)
प्रतीक कौशिक
आशा नौटियाल (विधायिका, केदारनाथ)
भारत भूषण भट्ट (जिलाध्यक्ष, भाजपा)
मण्डोली (सतपाल महाराज के साथ)
नेहा जोशी
पंकज मोदी (द्वारा मुख्य सचिव, पंजाब सरकार कार्यालय से संबद्ध)
हरीश गौड़
मनोज
राकेश
प्रकाश एवं निरंजन (RSS)
हरीश चन्द्र (सचिव, धर्मस्व)
अनिल ध्यानी
मधु भट्ट (पूर्व सदस्य, BKTC)
आदि।

सज्जा एवं फूल व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी

वर्षा थरटे

कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों के लिए व्यवस्था
दस्तावेजों के अनुसार केवल वीआईपी ही नहीं बल्कि कर्मचारियों के लिए भी आवास की व्यवस्था की गई।

पीआरडी के जवान – पिंक सिटी भवन में 16 दिनों तक आवास, व्यय ₹1,54,000।

एसटीएफ (पुलिस जवान) – न्यू आगरा हाउस में 11 दिनों का आवास, व्यय ₹1,10,000।

फूल-सज्जा से जुड़े कर्मचारियों के लिए अलीगढ़ भवन में तीन दिन की व्यवस्था, व्यय ₹48,000।

महत्वपूर्ण तथ्य-

कपाट खुलने से पहले ही अतिथियों के ठहरने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
17 जून 2025 को 6 लाख रुपये अग्रिम स्वीकृत करने का प्रस्ताव रखा गया।
30 सितंबर 2025 को सभी बिलों का  भुगतान किया गया।

दस्तावेजों के अनुसार कुल 8 गेस्ट हाउसों में अतिथियों और कर्मचारियों को ठहराया गया।

कुल भुगतान : ₹6,55,840

जांच के बाद का आदेश 25 जून 2026

बीकेटीसी की अग्रिम भुगतान कार्यवाही

Pls clik-kedarnath case

केदारनाथ के वीआईपी अतिथियों के बिलों में गड़बड़ी की पुष्टि

बीकेटीसी के खजाने से बड़े लोगों के बिल भुगतान पर उठे सवाल

केदारनाथ में वीआईपी खर्च को लेकर बीकेटीसी में महाभारत

The post सुरक्षाकर्मी व फूलों की साज सज्जा वालों का भी किया भुगतान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×