कुमाऊं मंडल विकास निगम ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, पर्यटक आवास गृह में आयोजित किए गए कार्यक्रम

कुमाऊं मंडल विकास निगम ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, पर्यटक आवास गृह में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल, 21 अगस्त 2024: कुमाऊं मंडल विकास निगम ने अपना 49वां स्थापना दिवस पर्यटक आवास गृह भीमताल में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर कई गणमान्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिरकत की।

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महासंघ द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुमायूं आयुक्त दीपक रावत, प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप तिवारी और महा प्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने संयुक्त रूप से पौधा रोपण कर की। कुमाऊं आयुक्त ने निगम के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों की सराहना की।

गुरु रानी ने बताया कि पर्यटक आवास गृह भीमताल परिसर में 49 पौधों का रोपण किया गया, वहीं सभी इकाइयों में 2000 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में महासंघ के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी पौधारोपण में हिस्सा लिया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×