डोईवाला और मिनी मसूरी में नलकूप का लोकार्पण

डोईवाला और मिनी मसूरी में नलकूप का लोकार्पण
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post डोईवाला और मिनी मसूरी में नलकूप का लोकार्पण appeared first on Avikal Uttarakhand.

कई कॉलोनियों को मिलेगी सुचारू पेयजल आपूर्ति

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। डोईवाला विधानसहभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक बृजभूषण गैरोला ने नंदा एनक्लेव, बद्रीपुर में 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का लोकार्पण किया।
वार्ड संख्या 94 और 96 के निवासियों को लंबे समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। नलकूप के शुरू होने से नंदा देवी एनक्लेव, पारिजात एनक्लेव, शालीन एनक्लेव, बगीचा, स्वास्तिक एनक्लेव, आंशिक बद्रीपुर तथा मंजघोष एनक्लेव क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र वालिया, पार्षद मेहरवान सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक टी.एस. नेगी, अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल, हिमांशु नौटियाल, रोहित पंवार, भाजपा नेता आशीष कंडारी, बचन गिरी, संदीप सिंह, समर विजय राणा, गणेश जोशी और रेखा चमोली सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने वार्ड संख्या 96 स्थित बद्रीपुर (मिनी मसूरी) में 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक अन्य नलकूप का भी लोकार्पण किया। क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नलकूप के निर्माण से मिनी मसूरी के निवासियों को नियमित और सुचारू पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में पार्षद वीरेंद्र वालिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा बिंजोला, अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल, हिमांशु नौटियाल, रोहित पंवार, भाजपा नेता आशीष कंडारी, मिनी मसूरी अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, संरक्षक बलवंत सिंह बिष्ट, जयानंद, मोहन लाल डोभाल, गोविंद सिंह राणा, विनोद उनियाल और डॉ. प्रमोद सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

The post डोईवाला और मिनी मसूरी में नलकूप का लोकार्पण appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×