महाविद्यालय रानीखेत में इतिहास परिषद द्वारा “तत्काल भाषण” प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

रानीखेत। स्वर्गीय जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में इतिहास परिषद द्वारा विभागीय प्रतियोगिता के अंतर्गत “तत्काल भाषण” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 15 छात्र-छात्राओं ने दिए गए विभिन्न विषयों पर अपना अपने विचार रखें।

इस कार्यक्रम में लगभग 56 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। डॉ सत्यमित्र सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र व डॉ संगीता कुमारी असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग निर्णायक रहे।

कार्यक्रम में विभाग प्रभारी डॉ दीपा पांडे , डॉ महिराज मेहरा व कार्यक्रम का संचालन विभाग के डॉ पंकज प्रियदर्शी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ पारुल भारद्वाज इत्यादि अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे ने इतिहास विभाग को बधाई दी और प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये, जिसमें प्रथम श्रवण कुमार बी ए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय सुमन बी ए द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान आंचल परगई बी ए षष्ट सेमेस्टर तथा सांत्वना पुरस्कार एम ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा पल्लवी कुवार्बी को मिला।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×