📅 Friday, 25 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड में NEET‑MBBS फर्जी प्रमाण पत्र केस: दो आरोपी गिरफ्तार, लेखपालों का निलंबन, जांच में नई परतें खुल रही 🔴 हल्द्वानी में 30 सितंबर तक बिजली कटौती: 10 से 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद 🔴 उत्तराखंड में NEET MBBS भर्ती सौदा: भोपाल से गिरफ्तार नए आरोपी की कार से बरामद हुए 5 लाख 58 हजार रुपये 🔴 उत्तराखंड में सितंबर के अंतिम दिनों में बरसात की लहर, 24‑29 सितंबर तक कई जिलों में हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना 🔴 कॉल नहीं उठाई तो पिता को धमकी! उत्तराखंड में यहाँ युवक की हरकतों से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई 🔴 देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश, सफाई कर्मियों ने झाड़ू से बदमाशों को खदेड़ा
होम » ख़बरें » हल्द्वानी : कालाढूंगी थाना क्षेत्र में तीन बाइकों में भीषण टक्कर; दोनों बाइकों में लगी आग ,दो लोगों की जिंदा जलकर मौत,पति-पत्नी सहित चार लोग झुलसे

हल्द्वानी : कालाढूंगी थाना क्षेत्र में तीन बाइकों में भीषण टक्कर; दोनों बाइकों में लगी आग ,दो लोगों की जिंदा जलकर मौत,पति-पत्नी सहित चार लोग झुलसे

कालाढूंगी थाना अंतर्गत तीन बाइकों में भीषण टक्कर के बाद दोनों बाइकों में आग ,दो लोगों की जिंदा जलकर मौत,पति-पत्नी सहित चार लोग झुलसे

रिपोर्टर – नीरज तिवारी 

हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना अंतर्गत देहरादून हल्द्वानी मार्ग मे शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली से तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई, और दो मोटरसाइकिलों में अचानक आग लग जाने से दो लोगों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

कालाढूंगी थानाक्षेत्र अंतगर्त देर शाम को कालाढूंगी-हल्द्धानी मोटर मार्ग में भीषण सड़क हादसा हाे गया।

टैक्ट्रर-ट्राली से टकराने के बाद तीन बाइकों में भीषण टक्कर के बाद दो बाइकों में आग लग गयी।

आग इतनी भीषण थी की दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी।घटना में पति-पत्नी सहित चार लोग झुलस गये। इस दौरान सडक में दोनों ओर जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस व सीओ ने घायलों का सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गंभीर पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच रेफर कर दिया।
देर शाम आठ बजे के पास कालाढूंगी-हल्द्धानी मोटर मार्ग में वन निगम के पास हल्द्धानी की ओर से आ रही रेसर बाइक सामने जा रही टैक्ट्रर-ट्राली से टकराने के बाद आग लगते हुए हल्द्धानी को जा रहे बाइक सवार से जा टकराई वही चकलुवा से आ रही बाइक सवार भी चपेट में आ गये।

जिसके बाद बाइकें आग के गोलों में तब्दील हो गयी। आग लगने सडक में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।जिंदा जल रहे लोगों को बचाने के लिए राहगीरों ने प्रयास किये।जब तक कोई कुछ कर पाता दो लोग आग में जिंदा जल गये।
घटना में हल्द्धानी से आ रहे बाइक सवार जिंदा जल गये।जिनकी बाइक सहित मोबाईल सभी जल गये। जिस कारण उनकी शिख्नात नहीं हो पायी।वहीं मुरादाबाद में भर्ती अपनी मां की खबर कर आ रहे नूर अहमद अपनी पत्नी सयोदा निवासी गौजाजाली हल्द्धानी अपनी बाइक से लौट रहे थे।

वो बाइक टकराने से आग चपेट में आने से गंभीर घायल हो गये। वही नीरपानी चकलुवा निवासी जगदीश सैनी व राजू बोरा भी रेसर बाइक के पीछे से आ रहे थे तो चपेट में आ गये।जिसमें उन्हें मामूली चोटे आयी। इस दौरान सडक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस जांच मे जुटी है,

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।