📅 Monday, 26 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों की सेवाओं को किया सम्मानित: दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, वरिष्ठ पत्रकारों को मासिक 8,000 रुपये की पेंशन की घोषणा 🔴 उत्तराखंड के यूनानी मेडिकल कॉलेज पर 1 करो रुपये जुर्माना और मान्यता रद्द, 60 सीटें बंद 🔴 पीएम मोदी ने मन की बात में चंबा की हेंवल नदी के जलसंरक्षण प्रयासों की सराहना की 🔴 सीएम धामी पहुंचे ग्राउंड जीरो, काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास पर लिया अपडेट 🔴 हल्द्वानी के इंदिरा गांधी मैदान पर मीडिया जगत का रोमांचक संघर्ष: इलेक्ट्रॉनिक टीम ने प्रिंट को लगाया करारा नुक्सान 🔴 चुनाव आयोग का “ऑटो‑जादू”: बिना अर्जी के वोटर लिस्ट में हो रहा है अनकहा बदलाव
होम » खबरनामा » पूर्व विधायकों ने सर्वाधिक कार्यकाल के लिए सीएम को दी बधाई

पूर्व विधायकों ने सर्वाधिक कार्यकाल के लिए सीएम को दी बधाई

The post पूर्व विधायकों ने सर्वाधिक कार्यकाल के लिए सीएम को दी बधाई appeared first on Avikal Uttarakhand.

मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को विभिन्न दलों के पूर्व विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास एवं आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं, जिनका व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य के विकास की दिशा में सदैव महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा उत्तराखण्ड को विकास के नए आयामों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण एवं सुशासन के क्षेत्र में बीते वर्षों में हुई प्रमुख उपलब्धियों के लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी नेतृत्व की सराहना की।

मुख्यमंत्री से पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, दिनेश अग्रवाल, देशराज कर्णवाल, लाखीराम जोशी, पुष्पेश त्रिपाठी, धन सिंह नेगी, केदार सिंह रावत, राजकुमार, श्रीमती विजया बड़थ्वाल, सुरेश चंद्र आर्य व जोत सिंह गुनसोला ने भेंट की।

The post पूर्व विधायकों ने सर्वाधिक कार्यकाल के लिए सीएम को दी बधाई appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)