नैनीताल : जूनियर हाई स्कूल तक पहुँची जंगल की आग, मची अफरा तफरी…

नैनीताल : जूनियर हाई स्कूल तक पहुँची जंगल की आग, मची अफरा तफरी…
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक के बजेड़ी गांव की आबादी इलाके में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई और स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

इस आग में स्कूल के तीन कमरे और कार्यालय में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
स्कूल में लगी इस भयंकर आग को देखकर गांव के लोग, वन विभाग और पुलिस बल आग बुझाने में जुट गए।

आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लगी यह आग अब तक नहीं बुझ पाई है और ग्रामीण लोग पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
भगवान की कृपा है कि इस समय स्कूल में छुट्टियां चल रही थीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आग की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। प्रशासन घटना की जांच करा रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×