Uttarakhand Bird Count 2025 में उड़ेंगे रंग-बिरंगे परिंदों के झुंड, प्रकृति प्रेमी ऐसे करें सहभागिता?

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड की समृद्ध पक्षी विविधता और जैविक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में राज्य में 15 और 16 नवंबर 2025 को द्वितीय Uttarakhand Bird Count (UBC 2025) आयोजित होने जा रहा है।

पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

बता दें यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जो प्रकृति संरक्षण और पक्षी विविधता के दस्तावेजीकरण को नई गति देने का प्रयास है। पिछले सालआयोजित प्रथम राज्यव्यापी पक्षी गणना 2024 में प्रतिभागियों ने राज्य की 731 ज्ञात पक्षी प्रजातियों में से 399 प्रजातियों के प्रेक्षण और अभिलेखन में सफलता हासिल की थी। इस साल रिकॉर्ड सहभागिता की उम्मीद की जा रही है।

81 से ज्यादा Birding सत्र होंगे आयोजित

इस बार राज्य के सभी जिलों में 81 से अधिक संयुक्त Birding सत्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 62 सार्वजनिक पक्षी अवलोकन भ्रमण और 19 आमंत्रण-आधारित कार्यक्रम शामिल हैं। इनका संचालन चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी इलाकों से लेकर मध्य हिमालय, शिवालिक पर्वतमाला और तराई-भाबर के मैदानी क्षेत्रों तक किया जाएगा।

दिव्यांग और महिला प्रतिभागियों की बढ़ी भूमिका

UBC 2025 का फोकस समावेशिता पर भी विशेष रूप से दिया गया है। इसी उद्देश्य से दृष्टिबाधित और श्रवणबाधित पक्षीप्रेमियों के लिए विशेष अवलोकन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा इस साल महिला प्रतिभागियों की भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है और वे राज्यस्तरीय समन्वय व स्थानीय कार्यक्रमों के संचालन में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

कैसे करें सहभागिता?

Uttarakhand Bird Count 2025 में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी, आयोजन स्थलों की सूची और पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक पक्षी प्रेमी निकटतम Birding सत्र से जुड़कर टीमों के साथ प्राकृतिक आवासों में पक्षी अवलोकन और प्रेक्षण अभिलेखन में शामिल हो सकते हैं।पूरा विवरण और सहभागिता इस लिंक https://birdcount.in/event/uttarakhand-bird-count/ में उपलब्ध है।
प्रतिभागियों को अपनी पक्षी प्रेक्षण चेकलिस्ट 23 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×