उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है, जिससे पहाड़ी इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। इसी बीच मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने 3 सितंबर को सभी शिक्षा संस्थानों में अवकाश का ऐलान कर दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर को राज्य के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे आठ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी
