भूमि अधिकार की मांग को लेकर राजी समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भूमि अधिकार की मांग को लेकर राजी समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post भूमि अधिकार की मांग को लेकर राजी समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

पिथौरागढ़। धारचूला विकासखंड के ब्लॉक सभागार में राजी समुदाय के विकास और समस्याओं को लेकर ब्लॉक स्तरीय सहभागिता बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गांवों से आए समुदाय के प्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं ने भूमि अधिकार समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आजीविका से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष उठाए।

बैठक में समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि किमखोला, भक्तिरवा, गाणागांव और चिफलतरा गांवों के अनेक राजी परिवार पीढ़ियों से भूमि पर निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें राजस्व पट्टे नहीं मिले हैं। भूमि के वैधानिक अधिकार न होने के कारण वे कई सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

राजी समुदाय के युवा प्रतिनिधि ललित सिंह राजवार ने कहा कि भूमि अधिकार की मांग को लेकर समुदाय कई बार जिला और राज्य स्तर के अधिकारियों से मिल चुका है तथा देहरादून तक अपनी बात पहुंचाई गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने भूमि संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) धारचूला को सौंपा। ज्ञापन में भूमि के राजस्व पट्टे जारी करने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा समुदाय के समावेशी विकास के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

बैठक में सहायक विकास एवं विस्तार अधिकारी (एडीईओ) सहित समाज कल्याण, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को उनका लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

The post भूमि अधिकार की मांग को लेकर राजी समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×