देहरादून के गांधी पार्क में दो दिन से चाइनीज मांझे में फंसी एक चील को आज़ाद कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने फंसे हुए पक्षी की सूचना डीएफओ वैभव कुमार को दी, जिन्होंने तुरंत ही रेस्क्यू के लिए संबंधित टीम को निर्देशित किया।
डीएफओ के आदेश पर क्यूआरटी के जितेंद्र बिष्ट, वन दरोगा राम भरोसे, एनिमल एक्टिविस्ट वासु खन्ना और नगर निगम की स्ट्रीट लाइट टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम की गाड़ी और स्ट्रीट लाइट टीम की सहायता से चील को सुरक्षित रूप से मांझे से निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद, चील को उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। बचाव टीम की तत्परता और समन्वय से घायल पक्षी की जान बचाई जा सकी।
