पर्वतीय जिलों के कम ऋण-जमा अनुपात पर सीएम धामी नाखुश

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post पर्वतीय जिलों के कम ऋण-जमा अनुपात पर सीएम धामी नाखुश appeared first on Avikal Uttarakhand.

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

कम ऋण जमा अनुपात वाले जनपदों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविरों के आयोजन करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं।
बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण जमा अनुपात पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कोई परेशानी न हो।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्धन, आर के सुधांशु समेत विभिन्न बैंकों के आलाधिकारी मौजूद रहे।

(बैठक के विस्तृत समाचार के लिए इंतजार कीजिये।)

The post पर्वतीय जिलों के कम ऋण-जमा अनुपात पर सीएम धामी नाखुश appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×