हर्षोल्लास से मनाया नैना देवी मंदिर का 142वा स्थापना दिवस, तिब्बती महीलाओं ने भी किया प्रतिभाग।

हर्षोल्लास से मनाया नैना देवी मंदिर का 142वा स्थापना दिवस, तिब्बती महीलाओं ने भी किया प्रतिभाग।
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल। मां नयना देवी मन्दिर का 142वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास और विधि-विधान के साथ प्रारम्भ किया गया। मुख्य कार्यक्रम ज्येष्ठ शुक्ल नवमी 15 जून को आयोजित होगा। शुक्रवार से मन्दिर में श्रीमद देवी भागवत कथा प्रारंभ की गई। प्रातः मन्दिर प्रांगण में महिलाओं की कलश यात्रा हुई जिसमें तिब्बती महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया।

तत्पश्चात व्यास आचार्य मनोज कृष्ण जोशी ने अपने सहयोगियों नरेन्द्र पांडे, कैलाश चन्द्र लोहनी और ललित जोशी के साथ देवी भागवत कथा व पूजा प्रारम्भ की।
मन्दिर के ट्रस्टी मनोज चौधरी पत्नी देवन चौधरी के साथ यजमान रहे। मूल रूप से गरुड़ अल्मोड़ा निवासी आचार्य मनोज कृष्ण जोशी मुम्बई में रहते हैं। वे हिन्दी के साथ कुमाउनी में भी कथा करते हैं और यू ट्यूब पर उनके वीडियो बहुत लोकप्रिय हैं।
तीसरे पहर श्रीमद देवी भागवत की कथा शुरू हुई जो पहला दिन होने के कारण आज मुख्य रूप से देवी के माहात्मय पर केंद्रित थी। गायन और संगीत में व्यास जी को नीरज मिश्र, लोकेश, आकाश नैनवाल, मनोज उप्रेती, विवेक और प्रकाश चन्द्र ने सहयोग दिया।मंदिर में आने वाले पर्यटकों ने भी इस संगीतमय कथा का आनन्द लिया।

कथा के बाद मंदिर के मुख्यद्वार पर प्रसाद वितरण किया। कथा 14 जून तक प्रति दिन 3 बजे से 6 बजे तक होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के ट्रस्टी महेश लाल साह, राजीव लोचन साह, हेमंत शाह, घनश्याम लाल साह, प्रदीप शाह सहित सुरेश मेलकानी, सुमन साह, अमिता साह, मंजू रौतेला, भीम कार्की, ब्रजमोहन जोशी, राजीव दुबे,  प्रधान आचार्य बसंत बल्लभ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन चंद्र कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी, कर्मचारी बसंत जोशी, रमेश ढेला, सुनोज नेगी, जीवन चंद्र तिवारी, राजेंद्र बृजवासी, तेज सिंह नेगी, राहुल मेहता आदि रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×