बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी- एसआईटी ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी- एसआईटी ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर राजेन्द्र चौहान को दबोचा

अविकल उत्तराखंड

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं भेंट सामग्री में हुई वित्तीय अनियमितता के प्रकरण में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने दूसरी गिरफ्तारी की है।

जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि बीकेटीसी (BKTC) के स्थायी कर्मचारी एवं तत्कालीन मंदिर अधिकारी/थाली भेंट गणना प्रभारी राजेन्द्र चौहान ने नामजद अभियुक्त प्रमोद नौटियाल के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत थाली भेंट गणना के दौरान प्राप्त धनराशि एवं अन्य दान सामग्री का कुछ हिस्सा अपने कब्जे में लिया।

इलेक्ट्रॉनिक, दस्तावेजी एवं मौखिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में की संलिप्तता प्रमाणित होने पर राजेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में 22, 25 एवं 29 जून 2026 को राजेन्द्र चौहान को कई अवसरों पर ₹500 के नोटों की गड्डियां, दान सामग्री एवं आभूषण अपनी जेब में रखते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया।
उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 61(2)(क) BNS की वृद्धि की गई तथा राजेन्द्र चौहान का नाम सह-अभियुक्त के रूप में प्रकाश में आया।

शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा राजेन्द्र चौहान को ज्योतिर्मठ से गिरफ्तार कर थाना श्री बद्रीनाथ लाया गया।
अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना धारा 306, 316(5), 317(2) एवं 61(2)(क) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत जारी है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मु0अ0सं0-06/2026 अंतर्गत धारा 306 एवं 316(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की प्रारंभिक विवेचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 12 जुलाई को नामजद अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया था। नौटियाल वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है।

विवेचना को आगे बढ़ाते हुए विशेष जांच टीम द्वारा थाली भेंट गणना कक्ष की विभिन्न तिथियों की सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।
एसपी सुरजीत पंवार ने कहा कि चमोली पुलिस द्वारा प्रकरण के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं साक्ष्य आधारित जांच सुनिश्चित की जा रही है तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

The post बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी- एसआईटी ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×