📅 Friday, 23 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
होम » ख़बरें » अंकिता भंडारी हत्याकांड: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान, सरकार को दिया 1 हफ्ते का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी हत्याकांड: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान, सरकार को दिया 1 हफ्ते का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita bhandari murder case) मामले में अब आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम सामाजिक संगठन, राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ अब आमजनता भी सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं।

11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तमाम सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों की और से 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद रखने का आह्वान किया गया है। राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि इस संबंध में व्यापार संगठन से वार्ता कर समर्थन देने का अनुरोध किया जाएगा।

सरकार को दिया 1 हफ्ते का अल्टीमेटम

उत्तराखंड की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने साफ़ कर दिया है कि अब यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही धामी सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जिन वीआईपी के नाम सामने आये हैं, उन्हें जांच के दायरे में लाया जाएं।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।