पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में BIS स्टैंडर्ड्स क्लब के तत्वावधान में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजनों

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

रानीखेत।  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में BIS स्टैंडर्ड्स क्लब के अंतर्गत मानक लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानकीकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश कुमार दूबे थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को मानकों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संसाधिका श्रीमती नीतिका बिष्ट थीं।

जिन्होंने मानकीकरण की प्रक्रिया और उसके प्रभावों पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन पीजीटी हिंदी श्री दीपक जोशी ने बहुत ही सुगमता के साथ किया। कार्यक्रम के मार्गदर्शक की भूमिका में श्रीमती करिश्मा चंदेल रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती अराधना राठौर, श्री तरुण पाठक और श्री दीपक जोशी शामिल थे, जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:
प्रथम स्थान: सृष्टि
द्वितीय स्थान: सलोनी
तृतीय स्थान: निहारिका मोहन
चतुर्थ स्थान: प्राची बिष्ट

इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने मानकीकरण के सिद्धांतों को गहराई से समझा और उनके दैनिक जीवन में उपयोग को पहचाना।

उन्होंने लेखन कौशल, अनुसंधान क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच में सुधार किया, साथ ही मानकों के पालन से होने वाले लाभों के प्रति जागरूकता प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों व उपस्थित शिक्षक गणों ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया।

प्राचार्य जी के द्वारा विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिससे विद्यार्थियों में मानकीकरण के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×