उत्तराखंड समेत देशभर में तीन दिवसीय प्रस्तावित बैंक हड़ताल होनी है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन-पेंशन के भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सितंबर 2026 का वेतन और पेंशन 26 सितंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।
बैंक हड़ताल के बीच कर्मचारियों-पेंशनरों को 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन-पेंशन
दरअसल राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों और पेंशनरों की सितंबर महीने के वेतन-पेंशन का भुगतान 26 सितंबर यानी शनिवार तक करने के निर्देश दे दिए है। ये फैसला बैंकों की हड़ताल को देखते हुए लिया गया है।
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
मालूम हो कि 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल है। इस दौरान बैंकिंग लेन-देन भी प्रभावित होने के आसार है। प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु ने 25 सितंबर को सभी जिलाधिकारियों और कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशक के लिए निर्देश जारी किए। जिसमें कहा गया कि 26 सितंबर तक वेतन-पेंशन का भुगतान कर दिया जाए।
समस्या आने पर अगली वेतन-पेंशन से समायोजन होगा
आदेश में ये भी कहा गया कि अगर कर्मचारी या पेंशनभोगियों के पूरे महीने के वेतन-पेंशन देने के बाद अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका समायोजन अक्टूबर 2026 के वेतन-पेंशन से किया जाएगा।
