प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए दिनेश बर्त्वाल

प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए दिनेश बर्त्वाल
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए दिनेश बर्त्वाल appeared first on Avikal Uttarakhand.

दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल ने जताया आभार

‘यह सम्मान विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार और प्रबंधन को समर्पित’

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदान किया।

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उनके विद्यार्थियों, डीआईएस टीम और विद्यालय प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने समारोह में सम्मानित अन्य शिक्षाविदों को भी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य ने इस सम्मान को अपने विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार और प्रबंधन को समर्पित करते हुए कहा कि सभी के विश्वास, सहयोग और निरंतर समर्थन ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने भविष्य में भी सभी के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

एक मीडिया संस्थान ने दून में आयोजित कार्यक्रम में विशेष पुरस्कार प्रदान किये।

The post प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए दिनेश बर्त्वाल appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×