स्कूली बच्चों ने लगाए फलदार पौधे

The post स्कूली बच्चों ने लगाए फलदार पौधे appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में प्राइमरी स्कूल केसरवाला और शिव जूनियर हाई स्कूल मालदेवता मे पौधारोपण किया गया ।

समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और दोनों विद्यालयों मे कई फलदार और छायादार पौधे लगाए। कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों और शिक्षिकाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी की l

स्कूली बच्चों ने लगाए फलदार पौधे

बीती 16 जुलाई को राज्यभर में प्रकृति/ पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। इसके तहत रायपुर विकासखंड के मालदेवता एवं केसरवाला में समिति के बैनर तले वृक्षारोपण किया गया। इसमें विभिन्न प्रजाति के छायादार एवं फलदार पौधे शामिल रहे।

वृ़क्षारोण कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, उपाध्यक्ष ऋचा नौटियाल सदस्य विनीता देवड़ा, शीला चौहान आदि सदस्यों के साथ ही शिव जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य विजेंद्र राणा अध्यापिका आरती मलासी, प्रभा जोशी, अंशिका एवं विद्यालय के छात्र/छात्राओं और शिक्षणेत्तर कर्मी शामिल रहे ।

स्कूली बच्चों ने लगाए फलदार पौधे

वही दूसरे कार्यक्रम मे प्राइमरी स्कूल केसरवाला की प्रधानाचार्य मीनाक्षी थपलियाल, ममता, उमा रावत छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे । संस्था ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

The post स्कूली बच्चों ने लगाए फलदार पौधे appeared first on Avikal Uttarakhand.