📅 Monday, 26 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों की सेवाओं को किया सम्मानित: दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, वरिष्ठ पत्रकारों को मासिक 8,000 रुपये की पेंशन की घोषणा 🔴 उत्तराखंड के यूनानी मेडिकल कॉलेज पर 1 करो रुपये जुर्माना और मान्यता रद्द, 60 सीटें बंद 🔴 पीएम मोदी ने मन की बात में चंबा की हेंवल नदी के जलसंरक्षण प्रयासों की सराहना की 🔴 सीएम धामी पहुंचे ग्राउंड जीरो, काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास पर लिया अपडेट 🔴 हल्द्वानी के इंदिरा गांधी मैदान पर मीडिया जगत का रोमांचक संघर्ष: इलेक्ट्रॉनिक टीम ने प्रिंट को लगाया करारा नुक्सान 🔴 चुनाव आयोग का “ऑटो‑जादू”: बिना अर्जी के वोटर लिस्ट में हो रहा है अनकहा बदलाव
होम » खबरनामा » उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में लंबे इंतजार के बाद बंपर प्रमोशन

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में लंबे इंतजार के बाद बंपर प्रमोशन

The post उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में लंबे इंतजार के बाद बंपर प्रमोशन appeared first on Avikal Uttarakhand.

खुशखबरी- प्रमोशन के बाद लडडू ही लड्डू

त्रिभुवन सिंह रावत बने महाप्रबंधक

त्रिलोचन पाठक वरिष्ठ प्रबंधक

सतीश पुरोहित व सुशील तिवारी सहित 16 अधिकारियों/कार्मिकों को नई जिम्मेदारी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। सहकारिता विभाग की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक और खुशियों भरा रहा।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत संघ के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।

पदोन्नति के आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों/ कार्मिकों ने आज मंगलवार को अपना-अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पदोन्नति सूची के अनुसार त्रिभुवन सिंह रावत को महाप्रबंधक (जीएम) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि त्रिलोचन पाठक को वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है।
इसी प्रकार प्रेम हरबोला, सुमन पांडे, सतीश पुरोहित, सुशील तिवारी एवं सोनी सिंह को प्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में लंबे इंतजार के बाद बंपर प्रमोशन

अंसार अहमद, तरुण चौहान, प्रियंक तिवारी, महिपाल सिंह एवं भूपेंद्र सिंह बोरा को सहायक प्रबंधक के पद पर पदोन्नति मिली।

इसके अलावा सुनीता टम्टा, भोला जोशी, हरिश्चंद्र कांडपाल एवं संजय आर्य को सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ मुख्यालय सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा इस उपलब्धि की खुशी साझा की।

नवनियुक्त महाप्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत ने सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल एवं संघ के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ को नई व्यावसायिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

The post उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में लंबे इंतजार के बाद बंपर प्रमोशन appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)