हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने किया वृहद पौधारोपण

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने किया वृहद पौधारोपण
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने किया वृहद पौधारोपण appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने उपाध्यक्ष के निर्देशन में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांवड़ पटरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट तथा रोशनाबाद क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

पौधारोपण अभियान के तहत बेलपत्र, नीम, बरगद, जामुन, गुलमोहर, आंवला, पीपल, कचनार और अमलतास सहित कई छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और हरित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर सचिव प्रत्यूष सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

×